केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को तत्काल सहायता मुहैया कराने के लिये एक आपात हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केन्द्रीय मंत्री ने शहर में सड़कों पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिये ‘प्रखर’ वैन का भी शुभारंभ किया।
डीसीपी (संचालन एवं संचार) एस के सिंह ने कहा, ‘नए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस-112) के लागू होने के साथ ही पुलिस प्रतिक्रिया का समय बहुत कम हो जाएगा।
इस नयी प्रणाली में एक कॉल मोबाइल ऐप के जरिये पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के साथ-साथ कम से कम पांच लोगों के पास पहुंचेगी। मुख्य कॉल सेंटर शालीमार बाग में स्थापित किया गया है।’
अधिकारियों ने कहा कि इन ‘प्रखर’ वैनों को शुरू में 15 अपराध संभावित स्थानों पर तैनात किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



