डालटनगंज : झारखंड की पलामू जिला पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के एरिया कमांडर समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि विशेष अभियान के तहत की गई छापेमारी में टीपीसी एरिया कमांडर नीलम महतो को उसके पैतृक गांव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के हरसंगरा से गिरफ्तार किया गया है।
नीलम वर्ष 2001 में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रवीन्द, दस्ते में शामिल हुआ था। इसके बाद वर्ष 2017 में वह टीपीसी में शामिल हो गया। उसका कार्य क्षेत्र लेस्लीगंज और सतबरवा रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूत्रों ने बताया कि मनातू थाना क्षेत्र में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान में तीन पूर्व माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड इलाके से छापेमारी कर वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली प्रसिद्ध परहिया और कामेश्वर परहिया को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सली हुसैनाबाद और छतरपुर के इलाके में कई बड़ नक्सल हमले के आरोपी है। प्रसिद्ध परहिया वर्ष 2001 में भी गिरफ्तार हुआ था। जेल से निकलने के बाद वह नक्सल संगठन में सक्रिय हो गया था। दोनों नक्सलियों पर 2011 और 2013 में पुलिस पर हमला करने का आरोप है। छतरपुर के कालापहाड़ और लठेया पुलिस पिकेट पर हमला करने के मामले में दोनों नामजद आरोपी हैं। महुदंड इलाके में 33 नक्सली कैडर को पुलिस ने चिन्हित किया है।


Download Android App
Download iOS App



