नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को अपनी विधानसभा पटपड़गंज की आठ अलग-अलग सोसाइटियों में ओपन जिम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि आप सुबह टहलने के दौरान थोड़ा समय जिम में दे दें तो स्वास्थ ठीक रहेगा।
जिम के लिए पांच-दस मिनट का टाइम भी देने से आप स्वस्थ रहेंगे। यह जिम मेरे पैसे से नहीं आप लोगों के पैसे से बना है। इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें तभी इसकी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में आप के विधायक ने कोई ऐसा काम नहीं किया होगा, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग राजनीति को बदलने के लिए राजनीति में आए हैं। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ करना है जिसमें आप सबका सहयोग चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



