दिल्ली स्थित एनआईए के मुख्यालय में चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्यालय के एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में फिलहाल दिल्ली पुलिस ने एनआईए के ही एक सिपाही और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एनआईए के सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार ने 30 अगस्त, 2019 को एक केस दर्ज कराई थी। एफआईआर दिल्ली पुलिस ने थाना लोधी कालोनी में दर्ज की थी। सूत्रों के मुताबिक एनआईए के दारोगा से मिली शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने धारा 457/461/381/34/411 आईपीसी के तहत 184/19 नंबर की एफआईआर दर्ज की थी।
जांच के दौरान पता चला कि चोरी में एनआईए मुख्यालय में तैनात सिपाही सुनील कुमार और पेंट्री में काम करने वाले अशोक कुमार का हाथ है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 40 वर्षीय अशोक कुमार गौतमपुरी फेज-1, बदरपुर दिल्ली का रहने वाला है। जबकि गिरफ्तार 32 वर्षीय सिपाही सुनील कुमार दिल्ली-यूपी बार्डर पर गाजियाबाद इलाके में रहता है।


Download Android App
Download iOS App



