देहरादून : देहरादून के डाकपत्थर के शहीद केसरीचंद राजकीय महाविद्यायल में एक छात्रा ने जहर खा लिया। छात्रा को देख कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वह कॉलेज में एडमिशन न मिलने से परेशान थी। छात्रा का आरोप है कि वह बीए पास करने के बाद अब पत्रकारिता विषय में एडमिशन लेना चाहती थी। लेकिन कॉलेज ने रिजल्ट देरी से आउट किया। वहीं एडमिशन की अंतिम तिथि जल्दी की निर्धारित की हुई थी, जिसकी वजह से उसे एडमिशन नहीं मिल सका।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह छात्रा जहर की बोतल लेकर प्राचार्य के कमरे में घुस गई। इस दौरान वहां अन्य छात्र-छात्राओं की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो छात्रा ने जहर खा लिया। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इसके बाद से ही कॉलेज में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
कम नंबर आने पर तीन छात्राओं ने खाया जहर
बताया जा रहा है कि छात्रा का बीए सेकेंड इयर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ, जिस कारण उसे थर्ड ईयर में प्रवेशन नहीं मिल पाया। इससे नाराज छात्रा ने शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष में जहर खा लिया और खुद को कॉलेज के टायलेट में बद कर दिया। वहीं एडमिशन की तिथि भी तय हो चुकी थी, जिसकी वजह से उसको एडमिशन नहीं मिल सका।


Download Android App
Download iOS App



