हल्द्वानी : पूनम हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस को मृतका के घर से ही हजारों की नगदी व जेवरात बरामद हुए हैं। इससे अब इस मामले में लूट की आशंका से इंकार किया जा रहा है। जिसने पुलिस की जांच की दिशा भी बदल दी है। वहीं इस मामले के खुलासे को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले गोरापड़ाव चौराहे से कुछ ही दूरी पर रहने वाले लक्ष्मी दत्त पांडे की पत्नी पूनम पांडे व पुत्री अर्शी पांडे पर हमलावरों ने सोमवार की रात उस समय धारदार हथियार से हमला कर दिया था जब वह घर पर सो रही थी। वारदात में पूनम की मौत हो गई थी जबकि अर्शी बुरी तरह घायल हो गई। उसका निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
पूनम हत्याकांड : एसटीएफ को खुलासे का जिम्मा
इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। इस मामले की जांच अब एसटीएफ को सौंपी गई है। एसटीएफ भी इस मामले में कई बिन्दुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में हत्या के बाद लूटपाट की बात सामने आ रही थी जिससे अब घर के अंदर ही 64 हजार रुपये की नगदी व झुमके मिलने के बाद इंकार किया। नगदी व जेवरात एलआईयू को घर के अंदर ही मिलने के बाद पुलिस की जांच भी अब लूट से हट गई है। अब पुलिस इस मामले में अन्य बिन्दुओं पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



