Tapti Hostel Controversy: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर से छात्र संघ ने विरोध-प्रदर्शन किया है। इस बार जेएनयू स्थित तापती हॉस्टल में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का कथित रूप से चित्र हटाने को लेकर बवान मचा है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) का आरोप है कि तापती हॉस्टल की वार्डन विनिका जोशी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र हटाए जाने के खिलाफ विरोध किया है। छात्रसंघ ने इस घटना को सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताया है।
समावेशी माहौल और विचारधारा पर चिंता
छात्रसंघ के अनुसार, हॉस्टल परिसर से बाबा साहेब का चित्र हटाना न केवल छात्रों की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि यह विश्वविद्यालय के समावेशी और लोकतांत्रिक माहौल पर भी सवाल खड़े करता है। जेएनयूएसयू ने कहा कि संस्थान में दलित-बहुजन विचारधारा और समानता के प्रतीकों को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। जेएनयूएसयू ने आरोप लगाया कि पिछले महीने जेएनयू के कुलपति द्वारा दलितों और अश्वेत समुदाय को लेकर कथित रूप से की गई टिप्पणी भी विवाद का विषय बनी थी। छात्रसंघ का कहना है कि ऐसी घटनाएं विश्वविद्यालय के वातावरण को प्रभावित कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




