दिल्ली में शनिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही धूप खिली है, हालांकि तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार से हल्की हवा चलने के कारण वायु गुणवत्ता में भी सुधार आया और एक्यूआई ‘अत्यंत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में आ गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में शनिवार को हल्का कोहरा छाए रहने के कारण करीब 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
केंद्र चालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 208 है, जिसमें पीएम10 का स्तर 118 और पीएम 2.5 का 63 है। सफर के अनुसार, दिल्ली के एक्यूआई में दिन ढलने के साथ और सुधार आ सकता है। सफर ने कहा कि तेज हवा के कारण प्रदूषक तत्व घटेंगे, और रात के दौरान एक्यूआई में मामूली गड़बड़ी आ सकती है। रविवार को एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App



