गणतंत्र दिवस से पहले पुलवामा में आंतकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Summary :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।सेना ने आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर जैश के तीन आतंकियों को घेर घेरा।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल में हरि-पारी इलाके में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात, व्यापार एवं निवेश सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। 
सेना ने आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर जैश के तीन आतंकियों को घेर रखा है. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ चल रही है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Desk Team