किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। पंजाब के सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही। बीती रात 1.30 बजे तक चली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे। बैठक में सकारात्मक चर्चा तो हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
Highlights
- युवा प्रदर्शनकारियों के उकसाने के बाद पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
- पुलिस को उकसाते दिखे युवा
- लुधियाना में ट्रेड यूनियनों ने बसों के पहिए रोके
पुलिस को उकसाते दिखे युवा
शंभु बोर्डर पर पुलिस को उकसाते दिखे युवा प्रदर्शनकारी, आंसू गैस के गोले दागे गए। शंभु बोर्डर पर युवा प्रदर्शनकारी हरियाणा पुलिस को उकसाते दिखे हैं। इसके चलते हरियाणा पुलिस द्वारा 4 से 5 बार आंसू गैस के गोले दागे गए। किसान नेताओं द्वारा मंच से युवाओं को बार-बार शांति से आकर मंच पर बैठने का आग्रह किया जा रहा है, लेकिन वो अपने किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे।
लुधियाना में ट्रेड यूनियनों ने बसों के पहिए रोके, यात्री रहे परेशान
लुधियाना में किसानों के समर्थन में आए सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने बस स्टैंड पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही लुधियाना से दूसरे शहर को जाने वाली बसें भी रोक दी। बसों के पहिए थम जाने से लुधियाना से विभिन्न शहर को जाने वाले यात्रियों को प्रेशनी का सामना करना पड़ा। सुबह 11 बजे से ही बस रोक दी गई। दोपहर दो बजे तक बस नहीं चली।


Download Android App
Download iOS App



