नोएडा के सेक्टर-16 कार मार्केट में एक थार सवार ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए करीब 15 से ज्यादा गाड़ियों को टक्कर मार दी।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें थार गलत दिशा से आती हुई नजर आ रही है और रास्ते में आने वाली हर गाड़ी को टक्कर मारती जा रही है।
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक दंपति थार की टक्कर से गिर जाता है, जबकि कुछ बाइक सवार जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Bernard Star के चारों ओर चार छोटे ग्रहों की खोज, वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि
थाना फेस-1 पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार लोहिया, निवासी मोतीलाल नेहरू कैंपस, जेएनयू, नई दिल्ली को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल थार (यूपी 16 डीआर 4448) को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है।
आरोपी के खिलाफ थाना फेस-1 गौतमबुद्ध नगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना 10 मार्च की है। थार कार के बेकाबू तरीके से चलने और कई वाहनों को टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि, गनीमत रही कि इस खतरनाक स्टंट के दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना नोएडा की मुख्य सड़क डीएससी रोड से जुड़ी है, जहां हमेशा भारी ट्रैफिक रहता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।


Download Android App
Download iOS App



