कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उनके बारे में एक विवादित टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सिर्फ ब्रिटिश राजनीति के एक पुराने कथन का उल्लेख किया था। दूसरी तरफ, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसी भी विपक्षी नेता के बारे में निजी टिप्पणी करने से कांग्रेस सहमत नहीं होती।
इसके साथ सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल हमेश अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहे हैं। केजरीवाल के बारे में अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए थरूर ने ट्वीट किया, ‘मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरा ‘‘बिना जिम्मेदारी की सत्ता’’ वाला बयान पसंद नहीं आया। यह ब्रिटिश राजनीति का एक पुराना कथन है जो किपलिंग, प्रधानमंत्री स्टेनली बाल्डविन और हाल ही में टॉम स्टॉपर्ड द्वारा बोला गया था।’’

दरअसल थरूर ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान कहा था, ‘‘केजरीवाल शायद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक और विरोधी दोनों लोगों को अपनी तरफ चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस पर कड़ा रुख नहीं अपनाया। वह दोनों लोगों को अपनी तरफ कर के वोट पाना चाहते हैं।’’ इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल किए।


Download Android App
Download iOS App



