नए साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने सभी 70 सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा पूरी कर ली है। अब केंद्रीय नेतृत्व के साथ अनौपचारिक बैठक में इस पर विचार-विमर्श होगा। बता दें कि जल्द ही चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा। मतदान 12 से 14 फरवरी के बीच होने की संभावना है और परिणाम 17 फरवरी तक घोषित किए जाएंगे।
अगले हफ्ते होगा चुनाव के तारीख का ऐलान
दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के एलान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले हफ्ते की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो जाएगी। इस संबंध में चुनाव आयोग सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। निर्वाचन आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक 12 से 14 फरवरी के बीच मतदान होने की उम्मीद है, और 17 फरवरी तक नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
चुनाव की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक दल
बता दें कि आगामी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हुए है। आम आदमी पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। वहीं कांग्रेस भी 47 उम्मीदवारों के नाम दो लिस्ट में फाइनल कर चुकी है। इसके अलावा बीजेपी अभी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने में लगी हुई है। खबर है कि 10 जनवरी से पहले बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App




