केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की गणित की और 12वीं की इकोनॉमिक्स की परीक्षा के लीक होने के बाद फिर परीक्षा कराने का ऐलान किया है। हालांकि अभी परीक्षा की नई तारीख का एलान नहीं किया गया है। इससे पहले आज सीबीएसई ने दोनों परीक्षाओं को निरस्त करने की बात कही। इस साल सीबीएसई बोर्ड के एग्जाम में पेपर लीक होने की चर्चाएं थीं।
पुलिस कुछ मामलों की जांच भी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा को दोषमुक्त रखने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि 12वीं इकनॉमिक्स की परीक्षा 26 मार्च और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई थी। सीबीएसई ने बताया है कि परीक्षा की तारीख की घोषणा एक सप्ताह के भीतर वेबसाइट पर कर दी जाएगी। इस साल 5 मार्च से CBSE की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हुई थीं।
इन परीक्षाओं में देशभर से 28 लाख, 24 हजार, 734 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सीबीएसई के मुताबिक इस साल दसवीं की परीक्षा में 16 लाख, 38 हजार, 428 और बारहवीं की परीक्षा में 11 लाख, 86 हजार, 306 परीक्षार्थी रजिस्टर हुए थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App




