कांग्रेस से अब गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं : गोपाल राय

Summary :

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा, ”देशहित में हमें जितना झुकना था झुक लिया, अब कोई अगर मगर नहीं, आप अब अपना और समय नष्ट नहीं करेगी।”

आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा है कि कांग्रेस के अनिर्णय की स्थिति को देखते हुए आप ने अब गठबंधन की पहल पर समय नष्ट नहीं करने का फ़ैसला किया है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा, ”देशहित में हमें जितना झुकना था झुक लिया, अब कोई अगर मगर नहीं, आप अब अपना और समय नष्ट नहीं करेगी।”

aap-cong

उन्होंने कहा कि आप होली के बाद अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी। आप सांसद संजय सिंह की राकांपा नेता शरद पवार से गठबंधन को लेकर मुलाक़ात के सवाल पर राय ने कहा, ”आप, देशव्यापी महागठबंधन का हिस्सा है, लेकिन दिल्ली में किसी गठबंधन में नहीं है।”

आप नेता संजय सिंह ने की शरद पवार से मुलाकात

Desk Team