नई दिल्ली : दिल्ली में सफदरजंग और पालम केन्द्र पर सुबह पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में सबसे कम 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। वहीं रविवार को मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली के जाफरपुर में सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
हालांकि गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री अधिक रहा। सफदरजंग और पालम केन्द्र पर चार से दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। हालांकि 19 जनवरी की बात करें तो वर्ष 2013 से लेकर अभी तक सबसे ठंडा भी रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
यह जनवरी माह का सबसे अधिक तापमान रहा है, जो कि उत्तर पश्चिमी भारत में दक्षिण पश्चिमी दिशा से आ रही हवाओं के कारण बढ़ गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में वृद्धि होती है। बादल न रहना और धूप तेज निकलना भी तापमान वृद्धि में सहायक होता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की सुबह छिछला से मध्यम कोहरा पड़ेगा और 21 व 22 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे।
हल्की वर्षा, गरज के साथ बौछार, धूलभरी हवाएं चलने के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद 25 जनवरी को दोबारा से बारिश की संभावना बनेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से भी मौसम का मिजाज बदलेगा।


Download Android App
Download iOS App



