‘दिल्ली को गैस चैंबर बनाने में एनसीआर जिम्मेदार’

Summary :

सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए यदि दिल्ली में डीजल की गाड़ियों की ब्रिकी को रोका जाता है तो एनसीआर में ब्रिकी बढ़ जाती है।

दिल्ली गैस चैंबर बन रही है और इसके लिए केवल दिल्लीवाले जिम्मेदार नहीं। यह कहना है उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मिश्रा द्वारा दिए गए बयान कि दिल्ली गैस चैंबर, अब यह रहने लायक नहीं, रिटायरमेंट के बाद नहीं रहूंगा पर सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को ऐसा बनाने के लिए पूरा एनसीआर जिम्मेदार है। दिल्ली प्रदूषण से निपटने के लिए प्रयास कर रहा है। वाशिंगटन के साथ स्टडी भी चल रही है।

लेकिन जब तक के केंद्र और आसपास की राज्य सरकार मदद नहीं करेगी तो दिल्ली के हालात नहीं सुधर सकते। यहां प्रदूषण के अलग-अलग कारण है। सभी राज्यों को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य प्रदूषण को लेकर गंभीर नहीं है। बता दें कि सर्दियों में दिल्ली में एयर पॉल्यूशन बढ़ जाता है, इस साल भी राजधानी दिल्ली एयर पॉल्यूशन की मार से ग्रस्त है।

एनसीआर में बढ़ती है ब्रिकी
सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए यदि दिल्ली में डीजल की गाड़ियों की ब्रिकी को रोका जाता है तो एनसीआर में ब्रिकी बढ़ जाती है। ऐसे में हमारा प्रयास सफल नहीं हो सकता।

Desk Team