नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो का तीसरा चरण मार्च 2018 तक तकरीबन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा जो अपने तेजी फैलते नेटवर्क में राष्ट्रीय राजधानी के काफी इलाकों को कवर करेगा। पिंक और मजेंटा लाइनें इस अक्तूबर से शुरू होंगी और पूरा कोरिडोर अगले साल तक संचालित होने लगेगा। इन दोनों लाइनों में कुल 90 किलोमीटर से ज्यादा का दायरा है और 61 स्टेशन हैं।
तीसरे चरण की पिंक लाइन मजलिस पार्क को शिव विहार से जोड़ेगी
तीसरे चरण की नई स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, 58 किलोमीटर पिंक लाइन मजलिस पार्क को शिव विहार से जोड़ेगी जो शहर को घरेने वाले मुख्य रिंग रोड पर चलेगी। यह दिसंबर 2017 और मार्च 2018 के बीच चरणों में खोले जाएंगे। हालांकि निजामुद्दीन और पूर्वी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन के बीच का हिस्सा मार्च तक नहीं खुल पाएगा क्योंकि यह भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले में फंसा हुआ है।
रिपोर्ट कहती है कि त्रिलोकपुरी में स्थानांतरमगन और पुनर्वास मुद्दे का हल होने के बाद निजामुद्दीन से आईपी एक्सटेंशन हिस्से के चालू होने की तारीख तय की जाएगी। पिंक लाइन उथर पश्चिम दिल्ली के मुकुंदपुर को उत्तर पूर्वी दिल्ली के शिव विहार को जोड़ेगी। यह लाइन सरोजनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन सहित दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों से होकर गुजरेगी। यह लाइन पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस एक, विनोद नगर और कड़कडड़ूमा से भी हो कर जाएगी। 34 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन अक्तूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच चरणों में खुलेगी।
यह पश्चिम दिल्ली को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होते हुए नोएडा से जोड़ेगी। तीसरे चरण की विस्तार परियोजना को करीब 40,000 रुपये के लागत से लागू किया जा रहा है और इससे मेट्रो के नेटवर्क में 140 किलोमीटर और जोड़े जाएगा। फिलहाल मेट्रो का नेटवर्क 213 किलोमीटर का है। तीसरे चरण में 15 इंटरचेंज स्टेशन होंगे और पहले के नौ इंटरचेंज स्टेशन बरकरार रहेंगे।वहीं दिल्ली एनसीआर में स्टेशनों की कुल संख्या 227 हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



