दक्षिणपूर्वी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद 3 संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार

Summary :

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रविवार दोपहर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में रविवार दोपहर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
पुलिस ने कहा कि लाला लाजपत राय मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को रोका। जिसके बाद उनमें से एक ने तीन राउंड फायरिंग की और भागने की कोशिश करने लगे। 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस ने कहा कि पीछा करने के बाद पुलिस दल ने उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फैजान (22), सलमान (22) और शुएब (21) के रूप में हुई है। 

Shera Rajput