नई दिल्ली : जामा मस्जिद के पास मीना बाजार में भीड़ के बीच पार्क में एक टाइम बम होने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सबसे पहले जामा मस्जिद थाना एसएचओ करण सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को बम के पास से दूर कर लिया। जिसके बाद सेना, एनएसजी, दिल्ली पुलिस की कई टीम, बम डिस्पोजल टीम, आबदा प्रबंधन, दमकल विभाग के अलावा अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई।
बम एक छोटे सिलेंडर टाइप चीज में एक सर्किट के साथ आठ मिनट का टाइम सेट कर लगाया था। इस बम को फटने में सिर्फ तीन मिनट रह गए थे, तभी दिल्ली पुलिस की टीम ने बम को डिफ्यूज कर दिया। इस दौरान सभी सुरक्षा एजेंसियों की सांसे अटकी हुई थीं।
बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज किए जाने के बाद सीनियर ऑफिसरों ने बताया कि यह एक सिक्योरिटी अरेंजमेंट चेक करने के लिए मॉकड्रिल थी। इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया गया था। सिक्योरिटी एजेंसिया कितनी सतर्क हैं, इस बात का जायजा लेने के लिए डमी टाइम बम में सिर्फ आठ मिनट का समय सेट किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



