नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम को सांसद निधि से खरीदे 100 ई-रिक्शे समर्पित किए। दो करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से खरीदे गए इन रिक्शों का प्रयोग घनी आबादी और संकरी गलियों में किया जाएगा।
इन ई-रिक्शे की खासियत यह है कि इसमें कैमरे और जीपीएस लगे होंगे, जो कूड़ा उठाने के पहले और बाद की तस्वीरों को कैद करेगा। तिवारी ने कहा कि निजी रंजिश और दिल्ली को बीमार करने की साजिश के तहत केजरीवाल सरकार निगमों को पंगु बनाने में लगी हुई है, जिनके ऊपर दिल्ली की स्वच्छता का दारोमदार है।
कभी सफाई कर्मचारियों के वेतन का पैसा रोक कर तो, कभी संसाधनों में कटौती कर, सफाई व्यवस्था को दिन प्रतिदिन दिल्ली सरकार लाचार बनाने का काम कर रही है। दिल्ली के कई लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर काल के गाल में समा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



