कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में मोबाइल चार्ज करने के एक यात्री ने कॉकपिट के भीतर जाने की कोशिश की। घटना के वक्त यात्री नशे में था। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान उड़ान भरने वाला था। यात्री को विमान से उतार दिया गया और विमान के कर्मचारी उसे थाने लेकर गए। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना के वक्त विमान ने उड़ान नहीं भरी थी। एक यात्री ने मोबाइल चार्ज करने के लिए कॉकपिट में जाने का प्रयास किया।
GST लाभ पर एयरटेल, इंडिगो से मांगी गई जानकारी
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रिया के तहत (24 सितंबर को) मुंबई से कोलकाता जा रही 6ई-395 उड़ान के कैप्टन ने सुरक्षा के उल्लंघन के आधार पर यात्री को विमान से उतार दिया।’’
यात्रियों के वाणिज्यिक उड़ान के कॉकपिट में प्रवेश करने पर पाबंदी होती है। एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति को थाने ले जाया गया। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘वह नशे में था और अपना मोबाइल फोन चार्ज करना चाहता था। इसलिए वह कॉकपिट में घुसने लगा। उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।’’


Download Android App
Download iOS App



