एलजी के निर्देश पर दुरुस्त हो रहे ट्रैफिक नियम

Summary :

Traffic News : दिल्ली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक की ओर से अलग-अलग इलाकों में ‘ट्रैफिक पाठशाला’ आयोजित कर वाहन चालकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्पेशल सीपी ट्रैफिक अजय…

Traffic News : दिल्ली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई पर भी जोर दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक की ओर से अलग-अलग इलाकों में ‘ट्रैफिक पाठशाला’ आयोजित कर वाहन चालकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्पेशल सीपी ट्रैफिक अजय चौधरी के मार्गदर्शन, ज्वाइंट सीपी संजय त्यागी की देखरेख और डीसीपी जिमी चिराम के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है।

एक दिन में सात जागरूकता सत्र

मंगलवार को एसएफजे, कापसहेड़ा, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार और पार्लियामेंट स्ट्रीट सर्किल में सात जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टरों ने वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात नियमों के पालन और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले सात नागरिकों को पुरस्कार और प्रशंसा देकर प्रोत्साहित किया गया।

वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 113 चालान किए गए। नई दिल्ली रेंज ट्रैफिक के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 63 ‘ट्रैफिक पाठशाला’ सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से करीब 2300 नागरिकों और वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान नियमों का पालन करने वाले 145 लोगों को पुरस्कार/प्रशंसा दी गई, जबकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर 902 चालान किए गए।

Sumant Chaudhary