अर्थव्यवस्था, युवाओं और महिलाओं पर फोकस…. दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बजट को सराहा, कहा- विकास की गति और तेज होगी

Summary :

Union Budget 2026: केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए आम बजट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आम बजट को उन्होंने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट पेश किया, जिसे पूरे देश ने देखा और सुना। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर विकास को तेज करेंगे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला…

Union Budget 2026: केंद्र सरकार द्वारा रविवार को पेश किए गए आम बजट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आम बजट को उन्होंने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट पेश किया, जिसे पूरे देश ने देखा और सुना। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर विकास को तेज करेंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला है और युवाओं व महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है। आज दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी योजनाओं पर मिलकर काम कर सकती है, जिससे विकास की गति और तेज होगी। बजट में दिल्ली के लिए किए गए आवंटन पर भी उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया।

यह बजट देश की प्रगति को नए आयाम देने वाला है- सीएम रेखा गुप्ता

Union Budget 2026
Delhi CM Rekha Gupta (Image- Social Media)

उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को भरोसा और सहारा देने वाला है, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है। यह बजट तीन बड़े कर्तव्यों से प्रेरित है; इसमें आर्थिक वृद्धि को तेज करना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें आगे बढ़ाना और सबका साथ, सबका विकास की भावना को सशक्त करना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह बजट देश की प्रगति को नए आयाम देने वाला है और दिल्ली के हित में है। महिलाओं के लिए हॉस्टल की सुविधा, रोजगार के नए अवसर और सुधारात्मक कदमों से जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए 1348 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया।

Delhi Police का बजट बढ़ाकर 12,500 करोड़ रुपए किया गया

रेखा गुप्ता ने कहा कि केंद्र शासित योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की गई है। गृह मंत्री द्वारा दिल्ली पुलिस का बजट बढ़ाकर 12,500 करोड़ रुपए किया गया है। वहीं, केंद्र द्वारा संचालित अस्पतालों के लिए फंड बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री द्वारा ऑरेंज इकॉनमी पर दिए गए जोर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली इसमें अपना पूरा योगदान देगी।

Delhi CM Rekha Gupta: ‘यह बजट युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग लिए नए अवसर लेकर आया है’

Union Budget 2026
Union Budget 2026 (Image- Social Media)

बजट को विकास की दिशा में मजबूत कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बजट देश के हर वर्ग को भरोसा देता है। यह गरीबों को सहारा देने वाला, युवाओं को अवसर देने वाला और महिलाओं को सम्मान व सशक्तिकरण देने वाला बजट है। यह देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करने वाला बजट है। वित्त मंत्री द्वारा बताए गए तीन कर्तव्य वास्तव में सराहनीय हैं। यह बजट युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग, सभी के लिए नए अवसर लेकर आया है और भारत की प्रगति को नए आयाम तक ले जाने वाला साबित होगा।”

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने स्वच्छता और धूल नियंत्रण कार्यों के लिए MCD को 500 करोड़ रुपए जारी किए

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।