Grammy Red Carpet Looks 2026: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन इस बार ग्लैमर और बोल्ड फैशन के नाम रहा। रेड कारपेट पर दुनियाभर के सितारों ने अपने-अपने स्टाइल से फैंस का ध्यान खींचा। इसी बीच सिंगर चैपल रोन अपने अनोखे और बेहद बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में आ गईं।
Grammy Red Carpet Looks 2026: पारदर्शी गाउन में दिखीं चैपल रोन

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कारपेट पर चैपल रोन लगभग ट्रांसपेरेंट गाउन पहनकर पहुंचीं। उनका यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स उनके फैशन सेंस से हैरान नजर आए।
Red Carpet Drama: कैसी थी चैपल रोन की ड्रेस?

चैपल रोन ने इस मौके पर शीयर बरगंडी रंग का हुडेड गाउन पहना था। रेड कारपेट पर आते ही उन्होंने हुड हटा दिया और ड्रेस को ओपन किया। इसके बाद उनकी ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी नजर आई। गाउन का फैब्रिक पूरी तरह पारदर्शी था, जिसमें उनकी पीठ पर बने टैटू साफ दिखाई दे रहे थे।
Chappell Roan: पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं चैपल

यह पहली बार नहीं है जब चैपल रोन अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में आई हों। इससे पहले भी वह कई अजीब और हटकर ड्रेसेस पहन चुकी हैं। कभी उन्होंने अखबार से बनी ड्रेस पहनी तो कभी झूमर स्टाइल आउटफिट में नजर आईं। उनका फैशन स्टाइल हमेशा बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल रहा है।
Fashion Gone Wild: ग्रैमी 2026 में मिला नॉमिनेशन

चैपल रोन इस साल सिर्फ अपने लुक ही नहीं बल्कि अपने काम की वजह से भी चर्चा में हैं। उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में नॉमिनेशन भी मिला है, जिससे उनके फैंस काफी खुश नजर आए।
Grammy Red Carpet: इन सितारों के लुक्स ने भी बटोरी सुर्खियां

ग्रैमी रेड कारपेट पर सिर्फ चैपल रोन ही नहीं, बल्कि कई और सेलेब्स के लुक्स भी चर्चा में रहे। सबरीना कारपेंटर सिल्वर गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आईं। लेडी गागा ने ब्लैक फैदर से बना रेविन गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा। जस्टिन बीबर और हैली बीबर भी साथ नजर आए। जस्टिन ब्लैक ब्लेजर में दिखे, जबकि हैली ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन में नजर आईं।
Social Media पर छाया फैशन

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का रेड कारपेट एक बार फिर साबित कर गया कि यह सिर्फ म्यूज़िक ही नहीं, बल्कि फैशन का भी सबसे बड़ा मंच है। खासतौर पर चैपल रोन का लुक लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।
Read More: Grammy Awards 2026 Winners List: केंड्रिक लैमर और लेडी गागा का जलवा, अनुष्का शंकर का सपना फिर…


Download Android App
Download iOS App




