February Upcoming Releases 2026: जनवरी में ‘बॉर्डर 2’ और ‘इक्कीस’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जो जोरदार प्रदर्शन किया है, उसनें सबको हैरान कर के रख दिया है. उसके बाद अब फरवरी में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है. क्योंकि इस महीने दर्शकों को कॉमेडी, थ्रिलर और भरपूर रोमांस का डोज मिलने वाला है. सिनेमालवर्स अपनी तारीखें नोट कर लें, क्योंकि 6 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक हर हफ्ते बड़े पर्दे पर नई कहानियों और बड़े सितारों का मेला लगेगा. अगर कुल मिलाकर बात करें तो फरवरी का महीना सिनेमालवर्स के लिए बेहतरीन गुजरने वाला है. तो चलिए एक बार जान लेते है कि फरवरी में कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है.
February Upcoming Releases 2026:
1. VADH 2

साल 2022 की हिट क्राइम थ्रिलर ‘वध’ का सीक्वल महीने की शुरुआत में ही आ रहा है. निर्देशक जसपाल सिंह संधु की ये फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ये फिल्म जेल के पीछे होने वाली आम आदमी की परेशानियों को दिखाती है. ये रहस्य, अपराध और भावनाओं की गहराई से भरी फिल्म है.
2. Bhabhiji Ghar Par Hain- Fun On The Run

फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में पॉपुलर टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ पर आधारित कॉमेडी ड्रामा भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन का नाम भी शामिल है, ये फिल्म भी 6 फरवरी को रिलीज होने वाली है. शशांक बाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव के साथ ही रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म आपको लॉफ्टर का वो डोज देगी, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा.
3. Haunted 3D: Ghost Of The Past

हॉरर फिल्मों के मास्टर माइंड कहे जाने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट एक बार फिर दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ जबरदस्त सुपरनैचुरल थ्रिल और डरावने सीन्स पर बेस्ड है. महाअक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और श्रुति प्रकाश जैसे स्टार्स आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे. ये फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है. 6 फरवारी को ये फिल्म भी आपके रोंगटे खड़े करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
4. Assi

थप्पड़, मुल्क जैसी फिल्मों में तापसी पन्नू के साथ काम कर चुके डायरेक्टर अनुभव सिन्हा एक बार फिर से इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रहे हैं, अस्सी फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. सामाजिक मुद्दों, जांच और न्याय की लड़ाई पर बेस्ड ये फिल्म तापसी पन्नू की मौजूदगी में एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करने को तैयार है.
5. Tu Ya Main

निर्देशक बेजॉय नांबियार एक सर्वाइवल थ्रिलर लेकर आ रहे हैं, जो कि 13 फरवरी को रिलीज होगी. दो कंटेंट क्रिएटर्स की एडवेंचर गेम के ईर्द-गिर्द घूमने वाली ये फिल्म शनाया कपूर और आदर्श गौरव जैसे लीड एक्टर्स के साथ और भी बेहतरीन लगने वाली है. इसमें रोमांस के साथ साथ डर भी देखने को मिलेगा.
6. Do Deewane Sheher Mein

भावनात्मक, रोमांटिक और शहर की जिंदगी से जुड़ी दिल छू लेने वाली इस फिल्म की कहानी आपको बेहद ही पसंद आने वाली है. अभिरुचि चंद इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. दो दीवाने शहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ये रोमांटिक ड्रामा अलग अंदाज में लव स्टोरी को बयां करेगी, जहां दो लोग एक ही शहर में प्यार की तलाश में रहते हैं.
7. The Kerela Story 2

कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. अदा शर्मा स्टारर साल 2023 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का इसे सीक्वल बताया जा रहा है, जिसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में नजर आएंगी.


Download Android App
Download iOS App




