जल्द भारत में दस्तक देगी vivo की V-Series! जानें Price, Features and Battery से जुड़े सभी अपडेट

Vivo V70 Series Launch Date (image S-M)

Vivo V70 Series Launch Date: चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo V70 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इस सीरीज (Vivo V70 Series) में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे, Vivo V70 और Vivo V70 Elite। दोनों ही फोन दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आएंगे। आइए आसान शब्दों में जानते हैं इस अपकमिंग सीरीज की पूरी जानकारी।

Vivo V70 Series Launch Date: Vivo V70 सीरीज की भारत में एंट्री जल्द

Vivo ने कन्फर्म कर दिया है कि V70 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होगी। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है, जहां फोन के फीचर्स दिखाए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा जा सकेगा। Vivo V70 में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Vivo V70 Elite में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। यानी दोनों ही फोन परफॉर्मेंस के मामले में शानदार होने वाले हैं।

Vivo V70 Series Launch Date

Vivo V70 Series Launch Date (image S-M)

Vivo V70 Features

Zeiss camera and premium look

Vivo हमेशा अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है और इस बार भी कंपनी ने Zeiss के साथ मिलकर कैमरा सिस्टम तैयार किया है। दोनों फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन मौजूद होंगे। डिजाइन काफी स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आता है, जो युवाओं को खासा पसंद आ सकता है।

Large Display and Smooth Experience

Vivo V70 सीरीज में 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo V70 को पैशन रेड और लेमन येलो रंग में उतारा जाएगा। वहीं Vivo V70 Elite तीन रंगों में आएगा – पैशन रेड, सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक।

Vivo V70 Series Launch Date (image S-M)
Vivo V70 Series Launch Date (image S-M)

Powerful Battery and Fast Charging

इन स्मार्टफोन्स में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन बहुत कम समय में फुल चार्ज हो जाएगा। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Camera Features

Vivo V70 सीरीज में फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का हाई क्वालिटी कैमरा मिलेगा, जिससे साफ और डिटेल्ड तस्वीरें ली जा सकेंगी।

Vivo V70 Series Launch Date (image S-M)
Vivo V70 Series Launch Date (image S-M)

Vivo V70 Price and Launch Date

फिलहाल Vivo ने V70 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टफोन करीब 55,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हो सकते हैं। कुल मिलाकर Vivo V70 और Vivo V70 Elite उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं, जो शानदार कैमरा, मजबूत बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: मिडरेंज से प्रीमियम तक…फरवरी में लॉन्च होंगे यह 5 तगड़े स्मार्टफोन्स, कीमत बचाएगी बजट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।