‘सेना के एक-एक जवान को मालूम है सच्चाई, जनता से क्यों छिपा रहे…’, डोकलाम-चीन मुद्दे पर सदन में बवाल; Rahul Gandhi ने पूछे कई सवाल

Summary :

Rahul Gandhi Speech Highlights: सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दूसरी बार शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार वर्ष 2020 में लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी आक्रामकता का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर सत्ताधारी पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: ‘अपुष्ट किताब’ को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में टकराव सदन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की भारत-चीन 2020 गतिरोध से जुड़ी कथित “अप्रकाशित” किताब को लेकर तीखी…

Rahul Gandhi Speech Highlights: सोमवार को लोकसभा में भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दूसरी बार शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार वर्ष 2020 में लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीनी आक्रामकता का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर सत्ताधारी पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech: ‘अपुष्ट किताब’ को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में टकराव

सदन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की भारत-चीन 2020 गतिरोध से जुड़ी कथित “अप्रकाशित” किताब को लेकर तीखी बहस हुई। राहुल गांधी ने एक मैगज़ीन में छपे लेख का हवाला दिया, जिसे उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए सार्वजनिक करने की मांग की।

India China Border: राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू का तीखा जवाब

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के दावों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी कोई किताब प्रकाशित नहीं हुई है और बिना प्रामाणिकता के मुद्दा उठाना सदन को गुमराह करने जैसा है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस तरह के बयान देश और सेना को गलत रोशनी में दिखाते हैं और राष्ट्रीय हित के खिलाफ हैं।

Parliament Budget Session: शोर न थमने पर स्पीकर ने सदन किया स्थगित

लगातार हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही रोकते हुए लोकसभा को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले भी राहुल गांधी के भाषण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों ने हस्तक्षेप किया, जिससे सदन में तनाव और बढ़ गया।

Lok Sabha Debate: राजनाथ सिंह और राहुल में तीखी बहस (Rahul Gandhi Speech Highlights)

संसद के बजट सत्र के चौथे दिन सोमवार को लोकसभा में उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।इसी चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनकी पार्टी इसका जवाब देगी। इसके बाद राहुल गांधी ने डोकलाम से जुड़े मुद्दे पर पूर्व थल सेनाध्यक्ष मनोज नरवणे की एक किताब का हवाला देते हुए बोलना शुरू किया।

राहुल गांधी के इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तुरंत खड़े हो गए। उन्होंने सवाल किया कि जिस किताब का जिक्र किया जा रहा है, क्या वह वास्तव में प्रकाशित हुई है या नहीं? राजनाथ सिंह ने कहा कि किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, इसलिए उसके आधार पर बयान देना ठीक नहीं है। इस पर सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ सांप्रदायिक हिंसा: मुर्तिया तोड़ी, 11 से अधिक घरों में लगाई आग, जेल से छूटते ही इमरान ने मचाया आतंक; पूरा गांव छावनी में तब्दील

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।