एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम घर पर पहुंची तो महिला ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग

Summary :

Delhi News : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (ANS) की टीम एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए एक स्वरूप नगर में एक इमारत में पहुंची। पुलिस को देखकर तस्करी में शामिल एक विदेशी महिला तीसरी मंजिल से कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान स्टेला पियस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस को उसके कमरे से बड़ी मात्रा में केमिकल, बीकर, पाइप, बोरियां और इलेक्ट्रॉनिक वजन…

Delhi News : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (ANS) की टीम एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए एक स्वरूप नगर में एक इमारत में पहुंची। पुलिस को देखकर तस्करी में शामिल एक विदेशी महिला तीसरी मंजिल से कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान स्टेला पियस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस को उसके कमरे से बड़ी मात्रा में केमिकल, बीकर, पाइप, बोरियां और इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीनें मिलीं। वहीं पुलिस ने इसी इमारत में एक विदेशी नागरिक रोमियो उर्फ स्काई को गिरफ्तार किया है। वह स्टेला पियस का सहयोगी है। आरोपी की पहचान फ्रैंक डेशमंड के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनडीएस मामले की जांच नॉर्थ जिले की एएनएस की टीम कर रही है। वहीं महिला की मौत की जांच आउटर नॉर्थ जिले का स्वरूप नगर थाने की टीम कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

घर से 30 ग्राम MDMA और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद

डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड टीम ने कुछ दिनाें पहले ड्रग्स तस्करी के मामले में एक आरोपी फ्रैंक डेशमंड को गिरफ्तार किया था। इसके बाद टीम इसके सोर्स का पता लगाने के लिए स्वरूप नगर में एमसीडी स्कूल के पास एक मकान पर पहुंची। टीम ने यहां से रोमियो उर्फ स्काई को गिरफ्तार किया। पुलिस को इसके घर से 30 ग्राम एमडीएमए और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि चौथी मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैटों में दो अफ्रीकी नागरिक रह रहे थे।

एक फ्लैट में स्टेला पियस नाम की महिला रह रही थी। टीम जांच के लिए उसके फ्लैट में दाखिल हुई तो वह बालकनी से कूद गई। उसे बुराड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सामने वाले फ्लैट में मार्टिन एरन नाम का एक अफ्रीकी पुरुष रह रहा था, जिसके पास से एक चाबी बरामद हुई। उस चाबी का इस्तेमाल स्टेला के फ्लैट में एक बंद कमरे को खोलने के लिए किया गया। उस कमरे में बहुत सारे केमिकल, बीकर, पाइप, बोरियां, वजन करने वाली मशीनें आदि मिलीं। हमें शक है कि यह ड्रग्स बनाने या कच्चा माल रखने की जगह थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.punjabkesari.com/delhi-ncr-news/railway-minister-ashwini-vaishnaw-reviews-rrb-recruitment-process/

Avinay