Uttam Nagar में जिहादियों को मिला करारा जवाब! 27 साल के तरुण की मौत से गुस्साई भीड़ ने फूकें वाहन, मृतक की मां ने खोली पुलिस की पोल; देखें Video

Summary :

Uttam Nagar Murder Update: दिल्ली के उत्तम नगर में 27 साल के तरुण की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले गुरुवार रात भी तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। Uttam Nagar Murder Update: गुब्बारा गिरने से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक होली के दिन एक बच्ची के हाथ से रंग भरे पानी का गुब्बारा गलती से…

Uttam Nagar Murder Update: दिल्ली के उत्तम नगर में 27 साल के तरुण की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार और मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले गुरुवार रात भी तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

Uttam Nagar Murder Update: गुब्बारा गिरने से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक होली के दिन एक बच्ची के हाथ से रंग भरे पानी का गुब्बारा गलती से दूसरे समुदाय की महिला पर गिर गया था। इसके बाद कई लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें तरुण की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची और उसके परिवार ने माफी भी मांगी थी और गुब्बारा जानबूझकर नहीं फेंका गया था।

Uttam Nagar Murder: पुलिस की कार्रवाई और लोगों का प्रदर्शन

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उत्तम नगर थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है।

Tarun Murder Case: परिजनों ने खोली पुलिस की पोल

बता दें कि हिंदू युवक तरुण की हत्या के बाद उत्तम नगर का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। गुस्साए परिवार वालों का कहना है कि तरुण के हत्यारों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने सिर्फ दिखावे के लिए फोर्स तैनात की है। वे सोशल मीडिया के जरिए मुसलमानों को इकट्ठा कर रहे हैं और हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। घटना से गुस्साए सामजिक तत्व मौके पर पहुंच गए हैं और “जय श्री राम” के नारे लगा रहे हैं। लोग बहुत गुस्से में हैं। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस की कार्रवाई को दिखावा बता रहे हैं।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।