Dhurandhar 2 Trailer Released: धुरंधर 2 का ट्रेलर आ गया है।19 मार्च को रिलीज होने को तैयार आदित्य धर की धुरंधर 2 का टीजर पिछले दिनों काफी चर्चा में था, जिसका कारण पहले पार्ट में दिखाया गया क्लिक के अलावा कुछ नया ना दिखाना था। लेकिन रिलीज से 12 दिन पहले मेकर्स ने रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म से पर्दा उठा दिया है, जिसमें हमजा का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’के अन्य किरदारों की झलक देखने को मिली है, जिसमें मेजर इकबाल से लेकर बड़े साहब का नाम शामिल है।
वहीं ट्रेलर देखने के बाद फैंस ने धुरंधर 2 को लेकर एक्साइटमेंट दिखाई है और कहा है कि 19 मार्च को फिल्म रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करेगी।
Dhurandhar 2 Trailer Released: लोग बोले- “बस इसी का इंतज़ार था”
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर फाइनली आज रिलीज कर दिया गया। इसी के साथ एक बार फिर रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के किरदार में वापस आ गए हैं। ट्रेलर में हमजा के अतीत से भी पर्दा उठ गया है। वहीं बड़े साहब के किरदार का भी खुलासा हो गया है। ओवरऑल ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर इतना धमाकेदार है कि इसे देखने के बाद फैंस अब फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्र हो गए हैं।
उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ अपनी प्रीक्वल का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी। ‘धुरंधर’ के ट्रेलर की शुरुआत एक सीन से होती है, जिसमें एक शख्स, आर. माधवन से कह रहा है- हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है। पड़ोस में ही रहते हैं हम। गूदेभर का जोर लगा लो, और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।’ इसके बाद ट्रेलर फ्लैशबैक में चला जाता है। दिखाया जाता है कि कैसे हमजा अली ने रहमान डकैत को मौत के घाट उतारा, कैसे उसने ल्यारी में अपनी जड़ें जमाईं और रहमान के साथ-साथ अरशद पप्पू के गैंग का खात्मा किया। फिर दिखाया जाता है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन होने लगता है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होने से पहले मेकर्स ने ट्रेलर रनटाइम टीज़ करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया था। मेकर्स ने एक ट्वीट में अनाउंस किया कि रणवीर सिंह स्टारर यह ट्रेलर “4 मिनट” लंबा है। ट्वीट में लिखा था, “4 मिनट का प्योर एड्रेनालाईन रश ट्रेलर बस कुछ ही घंटों में.”वहीं नवंबर 2025 में रिलीज़ हुई ओरिजिनल ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 4 मिनट और 8 सेकंड का था और जल्द ही ऑनलाइन बातचीत का सेंटर बन गया और यूट्यूब पर इसे 93 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिले थे।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बारे में

आदित्य धर की लिखी और डायरेक्ट की हुई यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पार्ट 1 खत्म हुआ था। इसमें रणवीर जासूस हमज़ा अली मज़ारी के लीड रोल में कमबैक करेंगे, जिन्हें जसकीरत सिंह रंगी के नाम से भी जाना जाता है। दूसरे कलाकारों में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के रोल में, आर. माधवन अजय सान्याल के रोल में, साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएं है।
हालांकि कहानी की ऑफिशियल जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन उम्मीद है कि सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी के हमजा अली मज़ारी बनने की कहानी पर फोकस किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




