भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और यह 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में सोमवार को पुरवाई हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आईएमडी ने बताया कि पालम में सुबह साढ़े आठ बजे बेहद घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सफदरजंग में दृश्यता 300 मीटर रही। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



