नई दिल्ली : बार काउंसिल दिल्ली (बीसीडी) के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार 16 और शनिवार 17 मार्च को हाईकोर्ट में मतदान होगा। वैसे तो बार काउंसिल का चुनाव हर पांच साल में होता है, लेकिन इस बार यह चुनाव कई साल बाद हो रहा है। आपको बता दें इस बार बार काउंसिल दिल्ली से लगभग 60 हजार वकील जुड़े हैं, जिनमें से करीब 51 हजार वकील अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।
बाकी वकील वक्त पर जरूरी प्रमाण-पत्र मुहैया नहीं कराने और समय से वेरिफिकेशन नहीं होने के चलते वोटिंग से वंचित रह जाएंगे। गौरतलब है कि दिल्ली की जिला अदालतों सहित हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस करने के लिए बीसीडी का सदस्य होना अनिवार्य है। इसके बिना कोई भी वकील सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला अदालतों में वकालत नहीं कर सकता है।
दिल्ली की किसी भी अदालत में वकालत करने के लिए वकीलों को पंजीकृत करने वाली संस्था बीसीडी है। ज्ञात हो कि बार काउंसिल स्वायत्तशासी वैधानिक संस्था है। बीसीडी के 25 सदस्यों की कमिटी के लिए कुल 173 उम्मीदवार मैदान में है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



