19 पूर्व विधायक दर्शक दीर्घा से देखेंगे बजट सत्र

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के छठीं विधानसभा के सातवें सत्र में (बजट सत्र) आप के 19 पूर्व विधायक दर्शक दीर्घा से बजट सत्र को देख पाएंगे। लाभ के पद मामले में आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया गया था। हालांकि दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ से पूर्व विधायक कैलाश गहलोत तो मंत्री पद दिया हुआ है। इस नाते से वह विधायक न होते हुए भी सत्र का हिस्सा रहेंगे। दरअसल शुक्रवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के आरंभ में उपराज्यपाल अनिल बैजल का अभिभाषण होगा। इस दौरान उपराज्यपाल दिल्ली सरकार द्वारा के कार्यों और नई योजनाओं की जानकारी देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार एलजी के अभिभाषण मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों में सुधार, सस्ती बिजली, अनधिकृत कॉलोनियों में निर्माण व पानी-सीवर की लाइन बिछाने, नई बसों को लाने सहित अन्य का जिक्र किया जाएगा। बता दें कि 16 मार्च को एलजी का अभिभाषण होगा। 19 और 20 मार्च को एलजी के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 20 मार्च को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आउटकम बजट पेश करेंगे। 22 मार्च को सिसोदिया वार्षिक बजट पेश करेंगे और 23, 26 व 27 मार्च को चर्चा के बाद बजट को पास करवाया जाएगा। सत्र के दौरान प्रश्नकाल, विशेष ध्यान (नियम 280) सहित अन्य पर नियमों के तहत भी कार्यवाही होगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team