डीएमआरसी एमडी मंगू सिंह के खिलाफ वारंट जारी

Summary :

NULL

पश्चिमी दिल्ली: रेन वाटर हार्वेस्टिंग मामले को लेकर एनजीटी ने डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह के खिलाफ बेलेबल वारंट जारी किया है। दरअसल, एनजीटी ने रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इंस्टॉलेशन को लेकर डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया था। लेकिन बुधवार को सुनवाई के दौरान जानकारी देने के लिए डीएमआरसी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था।

इस पर एनजीटी ने नाराजगी जाहिर की। एनजीटी के एक्टिंग चेयरपर्सन जस्टिस यूडी साल्वी की बेंच ने कहा कि पहले ही डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे पहले एनजीटी ने डीएमआरसी से विभिन्न लोकेशनों पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इंस्टॉल न करने पर अधिकारियों को तलब किया था।

बीते 4 दिसंबर को ही यह आदेश जारी किया गया था। इसी पर बुधवार को सुनवाई के दौरान एमडी मंगू सिंह के खिलाफ बेलेबल वारंट जारी किया। इस मामले में अगली सुनवाई आगामी 14 फरवरी को होगी। इससे पहले एनजीटी ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर चार बड़े रियल इस्टेट डेवलपर्स पर जुर्माना लगाया था। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) की रिपोर्ट के आधार पर सभी रियल इस्टेट डेवलपर्स पर तीन-तीन लाख का पर्यावरण क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करे।

Desk Team