दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर हल्की बारिश और ठंड ने दस्तक दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। इससे दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मंत्री नित्यानंद राय ने शमा मोहम्मद के बयान को बताया अपमानजनक, Congress पर साधा निशाना
मौसम विभाग के अनुसार, तीन मार्च को दिल्ली और एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
चार मार्च से न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तेज हवाओं के चलने का आशंका जताई है। इसके अलावा, सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। पांच मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 6 मार्च से मौसम में और बदलाव होने की संभावना है, जब तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश और बर्फबारी के कारण इस बदलाव का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र हिमाचल और उत्तराखंड के नजदीक होने के कारण इन क्षेत्रों में अचानक आ रहे मौसम परिवर्तन से स्थानीय निवासियों को ठंड का अहसास हो रहा है।
इस सप्ताह पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है। जहां एक तरफ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है, वहीं तेज हवाएं और कोहरा भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 मार्च को भी हल्का कोहरा रहेगा और तापमान में मामूली बदलाव की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



