Weather Update: दिल्ली-NCR में चमक गरज के साथ झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Summary :

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद दिन भर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आज मौसम करवट लेगा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई राज्यों में आंधी और बारिश के आसार हैं। जानिए कहां कैसा रहेगा आज का मौसम। भारी बारिश का अलर्ट जारी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों…

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद दिन भर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आज मौसम करवट लेगा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई राज्यों में आंधी और बारिश के आसार हैं। जानिए कहां कैसा रहेगा आज का मौसम।

Weather Update
Weather Update

भारी बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी आंधी-बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने आज भी गरज-चमक और धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Weather Update: लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित इमारतों में रहें, कमज़ोर ढांचों से बचें, खिड़कियों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास जाने से बचें।

Weather Update
Weather Update

ALSO READ: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप

Rahul Kumar Rawat