इन 3 पहाड़ियों पर टूटेगा बारिश का कहर! मौसम विभाग का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Summary :

Weather Update News: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। विशेष रूप से पहाड़ी राज्यों,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर  में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। इन इलाकों में बादल फटने की घटनाओं के कारण जान-माल का नुकसान देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 1 से 5 सितंबर तक भारी बारिश, तेज हवाएं और भूस्खलन की आशंका जताई है। इन राज्यों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। Weather Update News: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी अलर्ट दिल्ली, पंजाब,…

Weather Update News: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। विशेष रूप से पहाड़ी राज्यों,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर  में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं। इन इलाकों में बादल फटने की घटनाओं के कारण जान-माल का नुकसान देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 1 से 5 सितंबर तक भारी बारिश, तेज हवाएं और भूस्खलन की आशंका जताई है। इन राज्यों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Weather Update News: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी अलर्ट

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में भी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में वज्रपात, तेज हवाएं और भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।

Weather Update News
Weather Update News

Weather News: दिल्ली और यूपी का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान 24.5°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, रामपुर और चित्रकूट समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई नदियों – गंगा, यमुना, घाघरा, केन और बेतवा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Bihar Weather Update: बारिश का दौर रहेगा जारी

बिहार के 25 जिलों में 1 से 5 सितंबर तक तेज बारिश का अनुमान है। खासकर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, दरभंगा, मधुबनी, पटना, गया, हाजीपुर और किशनगंज में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Weather Update News
Weather Update News

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा में भी नुकसान

पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं, हरियाणा में भी कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में ब्यास, रावी और सतलुज जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे आसपास के इलाकों में खतरे की स्थिति बनी है।

Weather Update News
Weather Update News

Uttarakhand- Himachal Weather Update: भारी तबाही

उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। चमोली में बादल फटने से कुंड-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी समेत 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 822 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। सोलन, बिलासपुर और सिरमौर में भारी नुकसान की आशंका है। आने वाले दिनों में चंबा, मंडी, शिमला और ऊना में भी तेज बारिश की संभावना है।

Weather Update News
Weather Update News

यह भी पढ़ें: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, तीन तस्करों के साथ 40 लाख का माल बरामद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।