‘सीमा, आतंकवाद और आपसी सहयोग पर चर्चा…’, भारत-चीन के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति

Summary :

India-China Relations: प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के तियानजिन शहर की यात्रा पर है। उनके इस दौरे के दौरान भारत और चीन के रिश्तों में एक नई गति देखने को मिली। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। India-China Relations: द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस SCO बैठक में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गंभीर…

India-China Relations: प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए चीन के तियानजिन शहर की यात्रा पर है। उनके इस दौरे के दौरान भारत और चीन के रिश्तों में एक नई गति देखने को मिली। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

India-China Relations: द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस SCO बैठक में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। इसमें खासतौर पर आतंकवाद, सीमा पर शांति और आपसी सहयोग जैसे मुद्दे शामिल थे। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि सीमा पर शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए आपसी विश्वास और संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता है।

India-China Relations
India-China Relations

India-China News: आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख

बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों ने एकजुटता दिखाई और इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना। भारत और चीन इस बात पर एकमत हुए कि आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कदम उठाने की जरूरत है और इस दिशा में सहयोग बढ़ाना दोनों देशों की प्राथमिकता है।

आपसी विश्वास और मतभेदों को विवाद में न बदलने की अपील

विदेश सचिव ने बताया कि दोनों नेताओं ने आपसी विश्वास बढ़ाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। बातचीत के दौरान यह भी कहा गया कि मतभेदों को विवाद का रूप नहीं लेने देना चाहिए। यदि कोई मतभेद हो भी, तो उसे शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए। इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों का सामना मिलकर किया जाएगा।

India-China Relations
India-China Relations

SCO Summit: पिछले साल भी हुई थी बैठक

बताया गया कि एक साल से भी कम समय में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की यह दूसरी मुलाकात थी। पिछली sco बैठक अक्टूबर में रूस के कजान शहर में हुई थी, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई दिशा देने की बात कही थी। उस समय भी कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्यों को तय किया गया था, जिन्हें आगे बढ़ाने पर इस बार चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने BRICS समिट के लिए भेजा निमंत्रण

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विक्रम मिस्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को 2026 में भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। इस पर जिनपिंग ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि चीन भारत की BRICS अध्यक्षता का पूरा समर्थन करेगा।

यह भी पढ़ें: SCO Summit में शी जिनपिंग से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।