Mahua Moitra: अमित शाह पर टिप्पणी कर बुरी फंसी महुआ मोइत्रा, दर्ज हो गई FIR

Summary :

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक तीखा बयान दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार, 31 अगस्त को इस बात की पुष्टि की। Mahua Moitra News: क्या कहा था  महुआ मोइत्रा ने? पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। जब उनसे बांग्लादेशी घुसपैठ के…

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक तीखा बयान दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार, 31 अगस्त को इस बात की पुष्टि की।

Mahua Moitra News: क्या कहा था  महुआ मोइत्रा ने?

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए महुआ मोइत्रा ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। जब उनसे बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यदि अमित शाह इस घुसपैठ को रोकने में असफल रहते हैं, तो सबसे पहले जनता को उनका “सिर काटकर मेज पर रखना चाहिए”। उनका कहना था कि सीमाओं की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, जिसमें गृह मंत्रालय और खुद गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

Mahua Moitra News
Mahua Moitra News

TMC MP: एफआईआर में किन धाराओं का उपयोग हुआ?

महुआ मोइत्रा के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में काफी हंगामा हुआ। रायपुर के माना पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो की ओर से दी गई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • धारा 196: यह धारा धर्म, जाति, भाषा, निवास स्थान आदि के आधार पर समाज में द्वेष फैलाने से जुड़ी है।
  • धारा 197: यह राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणियों से संबंधित है।
Mahua Moitra News
Mahua Moitra News

Mahua Moitra Hindi News: बयान को बताया गया असंवैधानिक

शिकायतकर्ता गोपाल सामंतो ने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा का बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि यह संविधान के खिलाफ भी है। उन्होंने कहा कि रायपुर के माना कैंप क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं जो 1971 में बांग्लादेश से आए थे और अब वहां शरणार्थी के रूप में बस चुके हैं। उनका मानना है कि इस तरह का बयान इन लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर सकता है और समाज में तनाव बढ़ा सकता है।

Mahua Moitra News
Mahua Moitra News

राजनीतिक हलकों छिड़ी चर्चा 

महुआ मोइत्रा के इस बयान पर बीजेपी और अन्य दलों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कई नेताओं ने इसे नफरत फैलाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। टीएमसी की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह मामला अब कानूनी रास्ता पकड़ चुका है।

यह भी पढ़ें: काली कमाई करने वालों की मौज! अब न लगेगा जुर्माना न होगी सजा, सरकार ने बदला नियम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।