उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में देर रात आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवाएं भी चलीं, शनिवार सुबह दिल्ली और नोएडा के कई इलाको में बारिश हुई है। बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- दिल्ली-NCR में दिन की शुरुआत बारिश के साथ
- कई इलाको में हुई बारिश
- अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
मौसम 3 मार्च तक ऐसा रहने की संभावना
आईएमडी ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके पड़ोस पर स्थित है, और एक ट्रफ इस चक्रवाती परिसंचरण से निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर में उत्तर-पश्चिम अरब सागर तक चलता है।इसमें आगे कहा गया है कि अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत तक उच्च नमी का प्रवाह हो रहा है और 3 मार्च तक जारी रहने की संभावना है।हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।इसके अलावा, आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
यूपी के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी
इसके अलावा, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड और पंजाब में भी शनिवार को भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।आईएमडी ने 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की।


Download Android App
Download iOS App





