पश्चिम बंगाल : नहर में बस गिरने से 6 लोगों की मौत, 20 घायल

Summary :

पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव कार्यों में लगे हुए हैं वहीं घायलों को हरिपाल अस्पताल ले जाया गया है।

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपल में एक बस नहर में गिरने पर 6 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 20 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं राहत अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि कोलकाता जा रही बस सुबह करीब नौ बजे गोजरमोड़ के निकट दकातिया खाल में गिर गई, जिससे 15 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव कार्यों में लगे हुए हैं वहीं घायलों को हरिपाल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि राहत कार्य जारी है और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक दल को घटनास्थल पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

Desk Team