पश्चिम बंगाल में दीघा जाने वाली ट्रेन अचानक से चलने लगी। इस दौरान ट्रेन का गार्ड उसके नीचे पाइप की जांच कर रहा था, लेकिन वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को एक्सप्रेस ट्रेन के हावड़ा में खड़ी होने के दौरान हुई। इस दौरान फीड पाइप को अलग किया गया था।
दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ संजय घोष ने कहा कि गार्ड पाइप को जोड़ रहा था, जब गलतफहमी से चालक ने इंजन को स्टार्ट कर दिया और ट्रेन चलने लगी।’ स्टेशन पर खड़े लोगों के चिल्लाने पर चालक को सूचना मिली। ट्रेन को रोका गया और गार्ड बच गया। गार्ड को किसी तरह की चोट नहीं आई है। घोष ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



