नीरज बवानिया गैंग का गुर्गा पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Summary :

  West Delhi Crime News : आउटर डिस्ट्रिक्ट के रणहोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नीरज बवानिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मंजीत दलाल उर्फ मंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। डीसीपी विक्रम सिंह…

 

West Delhi Crime News : आउटर डिस्ट्रिक्ट के रणहोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नीरज बवानिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मंजीत दलाल उर्फ मंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गैंग के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि रणहोला थाना पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोटला विहार फेज-2 स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक व्यक्ति रंगदारी वसूलने के इरादे से आने वाला है।

सूचना में बताया गया कि संदिग्ध का संबंध बवाना गैंग से है और वह किसी व्यक्ति को धमकाकर उससे रकम वसूलने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। मुखबिर ने उसकी पहचान मंजीत दलाल उर्फ मंगल के रूप में की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया और मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी खिलाफ रणहोला थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से लेकर आया था और क्या वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। साथ ही उसके अन्य आपराधिक संपर्कों और गैंग के सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Sumant Chaudhary