नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले ही साफ कर दिया कि भाजपा सरकार बनने पर बिजली सब्सिडी को खत्म कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने यह बात रविवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के शाहादरा जिला, कृष्णा नगर और पटपड़गंज जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
केजरीवाल ने कहा कि यह वही भाजपा के बड़े नेता हैं, जो खुद 4,000 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली ले रहे हैं और जनता की 200 मुफ्त यूनिट से उन्हें तकलीफ हो रही है। केजरीवाल ने कहा रविवार सुबह एक अखबार में खबर पढ़ी जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो बिजली सब्सिडी को तत्काल खत्म कर देंगे। इस पर केजरीवाल ने कहा बतौर एमपी उनको 4,000 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है।
मैं पूछना चाहता हूं कि आपको 4,000 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है तो कोई बात नहीं। मैंने आम जनता को 200 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी तो तकलीफ होती है। एमपी को सब्सिडी मिलती है तो तकलीफ नहीं। आम जनता को मिल जाए तो पेट में दर्द होने लगता है। एमपी को खाने पर, फोन पर, न जाने किस-किस चीज पर सब्सिडी मिलती है उसे लेने में तकलीफ नहीं है और जनता को मिल रही सहूलियत पर परेशानी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 14 लाख लोगों का बिजली बिल इस माह शून्य आया। अब अगले माह 35 लाख के बिल शून्य हो जाएंगे। दिल्ली के दो करोड़ लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बन गए हैं।
मैं आम परिवार से हूं, महंगाई का दर्द पता है…
केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता है कि महंगाई कितनी है। लोगों का घर चलाना कितना मुश्किल है। एक-एक चीज कितनी महंगी है। ऐसे में कोई बीमार हो जाए तो डॉक्टर की फीस कितनी भारी पड़ती है। इसी कारण मोहल्ला क्लीनिक खोला, जिससे लोगों को इलाज पर खर्च न करना पड़े। एक नेता अपना इलाज कराने अमेरिका जा सकता है।
लेकिन आम जनता के पास पैसे नहीं है। कई गरीबों से मिला। वह दुआ देते हैं। मैं राजनीति से पहले परिवर्तन संस्था में था। गरीब बच्चों का स्कूल में दाखिल कराया करते थे। लोग पहले बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहते थे कि समय खराब होगा।


Download Android App
Download iOS App



