चंद्रबाबू नायडू के करीबी नेता आदिनारायण रेड्डी BJP में होंगे शामिल

Summary :

एक महीने पहले 12 सितंबर को जब रेड्डी ने तेदेपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था तो उनके सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अटकलें लग रहीं थीं।

आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक आदिनारायण रेड्डी कुछ ही देर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने वाले हैं। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) मुखिया चंद्रबाबू नायडू के करीबी माने जाने वाले और बाहुबली नेता की छवि रखने वाले आदिनारायण मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के गृह नगर के रहने वाले हैं। 
उनका कडप्पा जिले में खासा दबदबा है। एक महीने पहले 12 सितंबर को जब रेड्डी ने तेदेपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था तो उनके सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अटकलें लग रहीं थीं। 

MP : इंदौर के एक होटल में लगी भीषड़ आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

मगर आंध्र प्रदेश में राज्य सह प्रभारी के तौर पर पिछले कई महीने से कैंप कर रहे बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर उन्हें बीजेपी की तरफ लाने में सफल रहे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रेड्डी का कडप्पा जिले पर वर्चस्व है। ऐसे में बीजेपी उन्हें अपने पाले में लाकर आंध्र प्रदेश में जमीन मजबूत करना चाहती है। 

Desk Team