दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया इसलिए पूरी ईमानदारी और सच्चाई से सीबीआई के सभी सवालों के जवाब दूंगा। केजरीवाल ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें सीबीआई ने बुलाया है। पूरी ईमानदारी और सच्चाई से इनके सभी सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर छिपाना क्या है? ये लोग बहुत ताकतवर हैं, किसी को भी जेल भेज सकते हैं। चाहे किसी ने कोई जुर्म किया हो या न किया हो। कोई फर्क नहीं पड़ता।भाजपा के नेता कल से चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। शायद भाजपा ने सीबीआई को आदेश भी दे दिया है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करना है।
बीजेपी की बात नहीं मानने पर विपक्ष नेताओं को धमकाने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का बहुत अहंकार हो गया है। पावर का नशा हो गया है। यह किसी को कुछ नहीं समझते हैं। किसी को भी धमकी देते रहते हैं। जजों, मीडिया वालों, नेताओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों सबको धमकी देते रहते हैं कि हमारी बात मानो, नहीं तो जेल में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और अपने मुल्क के लिए जान भी दे सकता हूं। केजरीवाल ने कहा कि वह दस साल पहले राजनीति में आये। पहले सोचता था कि अपना मुल्क इतना पिछड़ क्यों है, अपने लोग इतने गरीब क्यों हैं, लोग अनपढ़ क्यों हैं, आजादी के 75 साल बाद भी युवा बेरोजगार क्यों हैं? अब पता चला कि ऐसा क्यों हैं? क्योकि हमारे नेताओं को जनता की परवाह ही नहीं है। हमारे नेताओं को 24 घंटे केवल गंदी राजनीति करनी है, 24 घंटे सिर्फ जेल में भेजने की धमकी देते रहते हैं।

इनकम टैक्स विभाग की नौकरी छोड़ दिल्ली की जनता की सेवा करने का लिया प्रण
उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले इनकम टैक्स विभाग में नौकरी करता था। चाहता तो करोड़ रुपए कमा लेता। उस नौकरी को लात मारकर कई वर्षों तक दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में काम किया। झुग्गियां ही मेरा घर होती थीं। उन्होंने कहा कि अगर सौ बार सीबीआई-ईडी बुलाएगी, तो सौ बार जाउंगा। आप हम भारत के लोगों को परेशान कर सकते हैं, पर अब आप भारत को रोक नहीं पाओगे। भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन कर रहेगा।



Download Android App
Download iOS App



