Uttar Pradesh: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद एक्शन मोड में CM योगी, गृह मंत्रालय को सौंपी मामले की रिपोर्ट

Summary :

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड पर आ गई है।शनिवार देर रात को गृह मंत्रालय की ओर से मामले में रिपोर्ट तलब की गई थी।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड पर आ गई है।शनिवार देर रात को गृह मंत्रालय  की ओर से मामले में रिपोर्ट तलब की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, अब उत्तर प्रदेश सरकार ने गृह मंत्रालय को मामले की रिपोर्ट सौंप दी है। बता दें रिपोर्ट मुख्यमंत्री के साथ यूपी के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद की बैठक के बाद भेजी गई. 
आपको बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में माहौल न बिगड़े इसके लिए हर तरह से नजर रखी जा रही है।प्रयागराज समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा आस-पास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने, राज्य में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता को किसी भी परेशानी का सामना न करने की हिदायत दी है। 
Gangsters wetting their pants': Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath speaks out  on law and order - BusinessToday
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। हत्या के बाद विभिन्न शहरों में पुलिस ने ‘संवेदनशील क्षेत्रों’ में फ्लैग मार्च किया। प्रयागराज के पुराने शहर के चकिया और रजरपुर इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। यूपी सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। 
अतीक व अशरफ की हत्या के बाद एक्शन में सीएम योगी, सुरक्षा में तैनात 17  पुलिसकर्मी निलंबित – Revoi.in
दरअसल, अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज के अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था। मीडियाकर्मी दोनों से सवाल-जवाब कर रहे थे तभी हमलावरों ने गोलियां चला दी। बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के सामने अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया। इस पूरे हमले को बाकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या के तुरंत बाद ही तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Desk Team