नई दिल्ली : दिल्ली में चारों तरफ सीलिंग चल रही है। इसका समाधान क्या है। संसद में केवल एक लाइन का ऑडिनेंस पास करना था। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वह भी तैयार कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार ने इसे पास नहीं किया। लेकिन भाजपा के सातों सांसदों ने इसके खिलाफ कुछ नहीं बोला, क्योंकि वे अपनी पार्टी के गुलाम हैं। यह कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का।
मंगलवार को वह रोहताश नगर में तीन अनधिकृत कॉलोनियों में निर्माण कार्य का शिलान्यास करने गए थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के सातों सांसद जितवा दो, सीलिंग बंद करा दूंगा और मेट्रो का किराया भी कम करा दूंगा, क्योंकि आप पार्टी का सांसद, पार्टी का नहीं बल्कि आपका (जनता) का गुलाम होगा। उन्होंने सातों सांसदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने कोई काम कराया हो तो बताओ। चार साल पहले आपने 70 में से 67 सीटें जितवाया था।


Download Android App
Download iOS App



