दिल्ली विधानसभा में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

Summary :

Delhi Assembly  : रक्षाबंधन के पावन पर्व के संदेश को नई सार्थकता देते हुए शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखी बांधकर अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व के मूल भाव बहनों के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण को मुख्यमंत्री ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से वास्तविक रूप दिया है। यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को नई मजबूती देने के साथ-साथ परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने का माध्यम बनेगी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार…

Delhi Assembly  : रक्षाबंधन के पावन पर्व के संदेश को नई सार्थकता देते हुए शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राखी बांधकर अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व के मूल भाव बहनों के सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण को मुख्यमंत्री ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से वास्तविक रूप दिया है। यह पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को नई मजबूती देने के साथ-साथ परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने का माध्यम बनेगी।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर उन्हें विश्वास का नया आधार दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं का स्नेहपूर्वक अभिवादन करते हुए कहा कि उनके द्वारा बांधी गई राखी केवल एक पवित्र धागा नहीं, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रत्येक बहन और बेटी का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सरकार इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि दिल्ली सरकार महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए प्रत्येक पात्र महिला तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री के साथ आत्मीय संवाद भी किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी महिलाओं के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर परिस्थिति में अपनी बहनों और बेटियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

Sumant Chaudhary